CG Me Aaj Ka Mausam: शीत लहर की चपेट में कई जिले: पारा गिरने के साथ और बढ़ेगी ठंड, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में दिसंबर की शुरूआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बाद भी मौसम विभाग (IMD) ने दो से तीन दिन बाद तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
आसमान में बादल छाने के कारण बढ़ी ठिठुरन
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिन तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कहीं कहीं पर आसमान में बादल छाने के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है। ऐसे में लोग अब ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर अभी शीत लहर की चपेट में है। पिछले दो दिनों से बढ़ी ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों को सुबह और शाम में अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। दोपहर में चिलचिलाति धूप का भी सामना करना पड़ रहा है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ के चार जिलों का तापमान
- रायपुर- न्यूनतम तापमान 12.13 डिग्री सेल्सियस
- दुर्ग- न्यूनतम तापमान 11.12 डिग्री सेल्सियस
- अंबिकापुर- न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस
- जगदलपुर- अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
