CG Me Aaj Ka Mausam: अगले पांच दिन चलेगी शीत लहर: इस जिले में ओस हुई बर्फ में तब्दील, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़कड़ती ठंड पड़ रही है। छत्तीसगढ़ के कई जिले तो ऐसे भी है, जहां ओस बर्फ में तब्दील हो गई है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक शीत लहर चलने की आशंका जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
घास पर जमी ओस बर्फ में बदली
मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी हिस्से में शीत लहर चलने की आशंका जताई है। छत्तीसगढ़ का शिमला यानी की मैनपाट में ठंड का कहर देखने को मिला है। यहां खुले मैदान में घास पर जमी ओस बर्फ में बदल गई। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां का तापमान कितना होगा। लोग अब कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव और स्वेटर का सहारा ले रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ का तापमान कैसा रहा
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में मैनपाट का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक दर्ज किया गया। पेंड्रा और अंबिकापुर में भी इसी तरह का तापमान बना हुआ है। जगदलपुर में अधिक तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 7.6 डिग्री रहा। लोग अब कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव और स्वेटर का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ ही वह घरों से बाहर निकलने को भी कतरा रहे हैं।
तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी हिस्से में शीत लहर चलने की आशंका है। यानी की आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। लोगों को आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं जताई है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
