CG Me Aaj Ka Mausam: CG में ठंड का सितम जारी: 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, राजधानी सहित इन जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को अभी ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में और गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
शीत लहर की चपेट में छत्तीसगढ़ के कई जिले
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक,छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों जहां तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा था, तो वहीं अब तापमान में गिरावट के कारण ठंड महसूस हो रही है। हालात ये भी है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में शीत लहर चल रही है, जिसके कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है और वे घर से निकलने में कतरा रहे हैं।
1 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा
मौसम विभाग (IMD) की माने तो आने वाले दो दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा, जिसके कारण छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, जशपुर, अंबिकापुर, कोरिया और सरगुजा जिले में शीत लहर चलने की संभावना बनी हुई है। इधर लोग अब ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल फिवर और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ा
मौसम के बदले मिजाज के कारण वायरल फिवर और सर्दी-जुकाम का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसको देखते हुए डॉक्टर ने सावधानी बरतने और दो लेयर वाले कपड़े पहनने की सलाह दी है। इसके अलावा अनावश्यक बाहर न निकले। अगर कोई जरूरी काम हो तभी गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले और हल्का गर्म चीजें खाते -पीते रहें।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
Tags
-
Home
-
Menu
