Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: शीतलहर की चपेट में पूरा छत्तीसगढ़...अगले चार दिनों तक और सताएगी ठंड, तापमान में गिरावट के साथ और बढ़ेगी ठिठुरन

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ इन दिनों पूरी तरह से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। यहां चल रही शीतलहर के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

CG Me Aaj Ka Mausam: शीतलहर की चपेट में पूरा छत्तीसगढ़...अगले चार दिनों तक और सताएगी ठंड, तापमान में गिरावट के साथ और बढ़ेगी ठिठुरन
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ इन दिनों पूरी तरह से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। यहां चल रही शीतलहर के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जारी रहेगी शीतलहर

मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। सभी जिलों में शीत लहर जारी रहेगी। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है, जिसके कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

इस तरह से है छत्तीसगढ़ के चार जिलों का तापमान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, पेंड्रा और मैनपाट इन दिनों पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा में 8.2 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ठंड से बचाव के उपाय

शीतलहर को देखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी एहतियाती दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तरल पदार्थाे का सेवन लगातार करते रहें। यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक कंपकंपी, उंगलियों में पीलापन या सफेदपन, सुन्नता जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। मौसम विभाग (IMD) ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गाे को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story