CG Me Aaj Ka Mausam: मानसून की विदाई के साथ ठंड की दस्तक: अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका, जानिए आपके जिले के मौसम हाल

CG Me Aaj Ka Mausam: मानसून की विदाई के साथ ठंड की दस्तक: अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका, जानिए आपके जिले के मौसम हाल
X

CG Me Aaj Ka Mausam

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक बस्तर संभाग में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

मानसून की विदाई के साथ ठंड की दस्तक

मौसम विभाग (IMD) की माने तो उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से अगले दो से तीन दिनों में मानसून की वापसी शुरु हो सकती है। इसी के साथ ही ठंड का आगाज भी हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने आज छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं की है, बल्कि अगले दो दिनों तक बस्तर संभाग में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का मौसम

वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो छत्तीसगढ़ के कुछ ही जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भी अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और गरज-चमक के साथ ही बारिश हुई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बत करें अगर तापमान की तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32.01 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया।

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) की माने तो अक्टूबर के महीने में सामान्य से 109 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 सितंबर तक 1167.4 मिली मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अब तक जदगलपुर में सामान्य से 52 प्रतिशत ज्यादा 1520.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं बेमेतरा में सामान्य से 50 प्रतिशत कम 524.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Tags

Next Story