Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, IMD ने लोगों को दी चेतावनी

CG Me Aaj Ka Mausam: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम (CG Mausam) में लगातार बदलाव जारी है। पिछले 48 घंटों में बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ जगहों को छोड़कर अन्य जगहों पर बारिश दर्ज नहीं की गई है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को राजधानी रायपुर और धमतरी सहित 10 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा आज आपके शहर के मौसम का हाल?

छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में अलर्ट जारी: गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी, जमकर बरसेंगे बादल
X
By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम (CG Mausam) में लगातार बदलाव जारी है। पिछले 48 घंटों में बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ जगहों को छोड़कर अन्य जगहों पर बारिश दर्ज नहीं की गई है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को राजधानी रायपुर और धमतरी सहित 10 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा आज आपके शहर के मौसम का हाल?

इन जिलों में गिर सकती है बिजली

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से बारिश की गतिविधि में कमी देखने को मिली है। बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ जगहों को छोड़कर अन्य जगहों पर बारिश ज्यादा बारिश नहीं हुई है। लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को 10 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है, जिनमें राजधानी रायपुर, धमतरी, कबीरधाम, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद और राजनांदगांव शामिल है।

दो दिन बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में एक से दो दिन बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। जिसके बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने एक ओर जहां आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है, तो वही दूसरी ओर लोगों को भी सावधान और सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

अब तक कहां कितनी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 1 जून 2025 से 30 जुलाई तक 623 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान बलरामपुर में सबसे ज्यादा 942 मिलीमीटर और बेमेतरा में 315 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जुलाई के महीने में 543 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा शहरों का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री , न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री , न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री , न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री , न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री
  • पेंड्रारोड- अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री , न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story