CG Me Aaj Ka Mausam: प्रदेशवासी हो जाएं सावधान! भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

CG Me Aaj Ka Mausam: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सोमवार रात से बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को भी 17 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले दो से तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आज आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहेगा?
इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को जिन 17 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, उसमें राजधानी रायपुर, दुर्ग, सूरजपुर, बलरामपुर, राजनांदगांव और सरगुजा सहित आसपास के जिले शामिल है। वहीं राजधानी रायपुर में सोमवार रात से बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
अब तक कितनी बारिश
मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 1 जून 2025 से अब तक 603 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। वहीं 1 जून 2025 से 28 जुलाई 2025 तक सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर में 935.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा बेमेतरा में सबसे कम 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
बारिश का रिकॉर्ड
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, जुलाई के महीने में अब तक 433.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 23 जुलाई 2025 से 28 जुलाई 2025 तक 133 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो पिछले 10 सालों में सिर्फ दो ही बार जुलाई के महीने में 400 मिलीमीटर से पार हुआ है।
सावधान रहने की सलाह
मौसम विभाग (IMD) ने एक ओर जहां आज 17 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, तो वही दूसरी ओर कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
