CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश: इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों बारिश का दौर लगातार जारी है। कहीं हल्कि तो कहीं भारी बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उसमें बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा, कोरिया, बलौदा बाजार, रायगढ़, महासमुंद और जांजगीर चांपा शामिल है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
30 जुलाई तक ऐसे ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले दो दिन छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की भी संभावना है। यानी की 30 जुलाई तक प्रदेश के कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति भी उत्तपन्न हो सकती है। राजधानी रायपुर की बात करें तो आज बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
कहां कितना रहा तापमान और कितनी हुई बारिश
बात करें अगर रविवार कि तो मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम था। वहीं राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18,6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं रविवार को भानुप्रतापपुर में 100 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग में बादल छाए रहे।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
