Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार बरकरार: 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, IMD ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ नें मानसून (CG Monsoon) इस बार समय से पहले पहुंचा और अब अपने पूरे तेवर में दिख रहा है। बस्तर संभाग के जिलों में अगले 5 दिन झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार बरकरार: 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, IMD ने जारी की चेतावनी
X
By Chitrsen Sahu

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ नें मानसून (CG Monsoon) इस बार समय से पहले पहुंचा और अब अपने पूरे तेवर में दिख रहा है। बस्तर संभाग के जिलों में अगले 5 दिन झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

कहां बरसेगा बादल?

मौसम विभाग (IMD) ने, 7 जिलों में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। यलो अलर्ट का मतलब है कि यहां लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, खासकर नदीं नालों और पहाड़ी इलाकों में। वहीं मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्कि बारिश दर्ज की जाएगी। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर जैसे शहरों में अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा। हालांकि उमस और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

पिछले 24 घंटे का हाल

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभागों रायपुर , दुर्ग, सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर में हल्कि से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। ये बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई वहीं तापमान में भी मामूली गिरवाट देखने को मिली है। राजनांदगांव में सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में सबसे कम न्यनतम तापमान 20.8 दर्ज किया गया।

मानसून का रिपोर्ट कार्ड

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल एक जून से 8 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में कुल 424.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 4 प्रतिशत ज्यादा है। बलरामपुर में सबसे ज्यादा 709.1 बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस बार मानसून ने अपनी सामान्य तारिख एक जून से 8 दिन पहले 24 मई को ही केरल में दस्तक दे दी थी। अगर यह तय समय 15 अक्टूबर पर लौटता है और मानसून ब्रेक नहीं आता तो इस बार 145 दिन का भरपूर मानसून मिल सकता है।

सावधान और सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग (IMD) ने बारिश और गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई है। इसी के साथ ही लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान पेड़ों-खंबों, जर्जर भवनों और कच्चे मकानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story