Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: हो जाएं सावधान! अगले चार दिन जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी की चेतावनी, जाने अपने शहर का हाल

CG Me Aaj KA Mausam: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून (CG Monsoon) का रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है। दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले कुछ दिन भारी से अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। रायपुर संभार में बादल छाने के साथ ही कहीं कहीं पर बादल गरज और बरस भी सकते हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई गई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहेगा?

हो जाएं सावधान! अगले चार दिन जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी की चेतावनी, जाने अपने शहर का हाल
X
By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj KA Mausam: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून (CG Monsoon) का रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है। दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले कुछ दिन भारी से अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। रायपुर संभार में बादल छाने के साथ ही कहीं कहीं पर बादल गरज और बरस भी सकते हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई गई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहेगा?

4 दिन गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) की माने तो दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 4 दिन गरज चमक के साथ ही भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित अन्य संभागों में भी गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सहाल दी है।

तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी

मौसम विभाग (IMD) की माने तो पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के चार संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा बस्तर संभाग में भारी बारिश दर्ज की गई है। जिसकी वजह से तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में रायपुर और राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं दुर्ग में सबसे कम 22 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग (IMD) की ओर से 24 जुलाई के बाद से पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में आज बुधवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और एक दो जगहों पर बारिश भी हो सकती है। जिस वजह से प्रदेश का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम के बदले और तापमान में गिरावट आने के चलते मौसम सुहाना हो गया है।

सावधान और सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग (IMD) ने एक ओर जहां अगले चार दिनों के लिए बारिश और गरज-चमक के साथ ही आकाशिय बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं दूसरी ओर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।

  • खंबों से दूर रहें।
  • पेड़ों से दूर रहें।
  • तालाबों के पास न जाएं।
  • जर्जर भवन से दूर रहें।
  • ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story