Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान मोंथा: कुछ हिस्सों में बरसेंगे बदरा, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा आज का मौसम

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अब कम होने वाला है। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की (IMD) माने तो छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ही कुछ हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) ?

CG Me Aaj Ka Mausam: कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान मोंथा: कुछ हिस्सों में बरसेंगे बदरा, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा आज का मौसम
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अब कम होने वाला है। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग की (IMD) माने तो छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ही कुछ हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) ?

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से चक्रवाती तूफान मोंथा का असर देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से आंधी-तूफान के साथ ही बारिश भी हो रही है। इसी के साथ ही हल्की ठंड भी महसूस की जा रही है। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है और बारिश की गतिविधि में कमी देखने को मिलेगी।

बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी

मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ही कुछ हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। वहीं अगर बात पिछले 24 घंटे की करें तो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश के कारण किसानों की फसल हुई बर्बाद

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की खड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई। वहीं कोंडागांव जिले के आदनार गांव में बड़को नाला पुलिया धंस गई, जिसके कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। गनिमत यह रही कि जिस दौरान पुलिया धंसी उस दौरान वहां पर कोई नहीं था वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story