CG Me Aaj Ka Mausam: प्रदेश में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड: IMD ने जारी किया कई जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को इन दिनों कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिले इन दिनों शीत लहर की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
शीत लहर चलने की चेतावनी जारी
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में रात का पारा लगातार लुड़क रहा है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। उनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, धमतरी, सूरजपुर, जशपुर, बलरामपुर, पेंड्रा, मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़ शामिल है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान
मौसम विभाग (IMD) की माने तो पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान और गिरेगा। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में अधिकतम तापमान जगदलपुर का 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर का 06.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ठंड के मौसम में मलेरिया फैलने का खतरा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और धमतरी इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुमान पर गौर करें तो आज से 20 नवंबर 2025 के बीच सुकमा और दंतेवाड़ा में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच सुकमा और दंतेवाड़ा में मलेरिया फैलने की चेतावनी के साथ ही एडवाइजरी जारी की गई है। ठंड के मौसम में सुकमा और दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में मलेरिया फैलने का ज्यादा खतरा बना हुआ है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
