CG Me Aaj Ka Mausam: प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड...अगले दो दिनों तक चलेगी शीतलहर, इन जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ के तापमान में लगातार गिरावट के साथ ही ठंड का सितम भी लगातार जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई संभाग में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

CG Me Aaj Ka Mausam

लोगों को ठंड से नहीं मिलेगी कोई राहत
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं छत्तीसगढ़ वासियों को अभी ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन तक कई जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।
चार संभाग में अगले दो दिन चलती रहेगी शीत लहर
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अगले दो दिन शीत लहर चलती रहेगी। शीत के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सुबह और शाम के वक्त लोग ठंड के कारण घरों से निकलने के लिए कतरा रहे हैं। साथ ही ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं।
अन्य राज्यों में ऐसा है मौसम का हाल
इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, ओड़िसा, कर्नाटक और बिहार में भी शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है।