CG Me Aaj Ka Mausam: उत्तरी सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड: अगले 24 घंटे में और गिरेगा पारा, इन जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरी सर्द हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई है। साथ ही उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में शीत लहर
मौसम विभाग (IMD) की माने तो आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बलरामपुर, जशपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर सहित कई जिलों में शीत लहर चलेगी। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई है। जाहिर सी बात है तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ेगी।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान अंबिकापुर का दर्ज किया गया। यहां का तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री कम यानी कि 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का भी तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम यानी कि 11.4 तक दर्ज किया गया।
मलेरिया फैलने का ज्यादा खतरा
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो से तीन दीन में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और उसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुमान पर गौर करें तो 20 नवंबर 2025 तक सुकमा और दंतेवाड़ा में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच सुकमा और दंतेवाड़ा में मलेरिया फैलने की चेतावनी के साथ ही एडवाइजरी जारी की गई है। ठंड के मौसम में सुकमा और दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में मलेरिया फैलने का ज्यादा खतरा बना हुआ है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
