CG Me Aaj Ka Mausam: CG में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, 3 दिन बाद मिलेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत, 2 दिन घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर छत्तीसगढ़ वासियों को तीन दिन बाद ठंड से राहत मिल सकती है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। फिलहाल अगले दो दिनों तक लगभग सभी जिलों में घना कोहरा छाए रहेगा, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में अभी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में तो ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने वाहन चालकों से की अपील
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तरी, मध्य और पश्चिम छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिसके कारण लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलेगी। मगर आने वाले दो दिन अहम है, क्योंकि सरगुजा और बिसालपुर संभाग में घना कोहरा छाए रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने वाहन सावधानी से चलाने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। यहां का तापमान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर का दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मैनपाट, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरिया का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
