Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: दिवाली का मजा हो सकता है किरकिरा! कई हिस्सों में बारिश की आशंका, बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। इसी के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज और दिवाली के दिन कुछ जिलों में बारिश की आशंका जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर मे आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

CG Me Aaj Ka Mausam: दिवाली का मजा हो सकता है किरकिरा! कई हिस्सों में बारिश की आशंका, बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। इसी के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज और दिवाली के दिन कुछ जिलों में बारिश की आशंका जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर मे आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आज हो सकती है बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को कुछ जिलों में बारिश की आशंका जताई है। उनमें रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा सहित 10 जिले शामिल है। वहीं दो दिन बाद यानी कि दिवाली के दिन दक्षिण और मध्य हिस्सों में बारिश होने की आशंका है।

छत्तीसगढ़ में समय से पहले हुई थी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून सामान्य से ज्यादा एक्टिव था। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 28 मई से ही हो गई थी। वरना ऐसे में मानसून 10 जून तक छत्तीसगढ़ में एंट्री करता था। मानसून के समय से पहले पहुंचने का असर भी देखने को मिला है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

दक्षिण और मध्य हिस्सों में दिवाली पर बरस सकता है बादल

मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि छत्तीसगढ़ के मौसम में अगले दो दिनों तक कोई भी बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं दो दिन बाद यानी कि दिवाली के दिन दक्षिण और मध्य हिस्सों में बारिश होने की आशंका है। वहीं पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है। बल्कि सुबह के समय मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story