CG Me Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, अगले 24 घंटे अहम, इन जिलों में हो सकती है बारिश, जाने अपने जिले के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर है। अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर थम चुका है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि अगले 24 घंटे में पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो जाएगी। तो चलिए जानते है कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
बारिश के गतिविधियों में आएगी कमी
मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले 24 घंटे में पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो जाएगी और बारिश के गतिविधियों में भी कमी देखने को मिलेगी। वहीं छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ ही दिन में लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।
आज एक-दो हिस्सों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिसके कारण मौसम शुष्क रहेगा और हवा में भी नमी आएगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान
वहीं अगर बात करें तापमान की तो मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 8 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में औसतन 28.3 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 59.1 मिलीमीटर ज्यादा यानी की 109 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। वहीं 1 जून से 30 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में 1167.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसमें से बलरामरपुर में 52 प्रतिशत ज्यादा यानी कि 1520.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं इस बार बेमेतरा में 50 प्रतिशत कम 524.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
