Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: ठंडी-गर्मी का मिलाजुला असर, रायपुर सहित इन जिलों में कोहरे के साथ छाया हल्का बादल, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में सर्दी और गर्मी का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के 3 संभाग के न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिनों तक किसी भी तरह का कोई बदलाव की संभावना नहीं जताई है

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: ठंडी-गर्मी का मिलाजुला असर, रायपुर सहित इन जिलों में कोहरे के साथ छाया हल्का बादल, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
X
By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में सर्दी और गर्मी का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंडी, तो दोपहर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के 3 संभाग के न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिनों तक किसी भी तरह का कोई बदलाव की संभावना नहीं जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके संभाग में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

छत्तीसगढ़ के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विभाग की माने तो सरगुजा संभाग के न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिनों तक किसी भी तरह का कोई बदलाव की संभावना नहीं है, जिसके कारण लोगों को ठंडी-गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।

रायपुर में हल्की ठंड के साथ छाया कोहरा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह हल्के बादल के साथ कोहरा छाया रहा और हल्की ठंड ही देखने को मिली। बात करें अगर रायपुर में आज के तापमान की, तो दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक बने रह सकता है और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बता दें कि मौसम में बदलाव का असर लोगों की तबीयत पर देखने को मिलता है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को हाइपोथर्मिया, सर्दी और जुकाम जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहने, नियमित रूप से गर्म पेय का सेवन करें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले या यात्रा करें।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story