CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में ठंड का डबल अटैक...शीतलहर के साथ गिरा न्यूनतम तापमान, 3 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले दिनों जहां लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी, तो वहीं अब उन्हें एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर चलने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
छत्तीसगढ़ के ये जिले ठंड से ज्यादा होंगे प्रभावित
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग , बालोद, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, बेमेतरा, कवर्धा, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी और राजनांदगांव जिला ठंड से ज्यादा प्रभावित होगा। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने ठंड को देखते हुए बच्चे और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने को कहा है।
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे का तापमान कैसा रहा
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें, तो 3.9 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं दुर्ग का न्यूनतम तकापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गुरुवार-शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 3 दिन के अंदर बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अगले 3 दिन के अंदर तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। इस कारण लोगों को आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम
जिलेवार मौसम की चेतावनी दिनांक 16.01.2026 से 20.01.2026 तक Districtwise Five Days Weather Warning for Chhattisgarh date: 16.01.2026 to 20.01.2026 #imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/p6BoBnOqXp
— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) January 16, 2026

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
Tags
-
Home
-
Menu
