CG Me Aaj Ka Mausam: कड़ाके की ठंड से कांपा छत्तीसगढ़, अगले 3 दिन अहम, फिर मिलेगी राहत
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: पूरा छत्तीसगढ़ इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने तीन दिन बाद तापमान बढ़ने की संभावना जताई है, जिसके कारण लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

CG Me Aaj Ka Mausa

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में चल रही शीतलहर
बता दें कि छत्तीसगढ़ के लगभग सभी 33 जिलों में अभी शीतलहर चल रही है। कपकपाने वाली ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है, ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं अब उनके लिए राहत की खबर सामने आई है कि जल्द ही तापमान में बढ़ोतरी के कारण ठंड में कमी देखने को मिलेगी।
मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं
मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अभी शीतलहर चल रही है, लेकिन मौसम विभाग की माने तो 3 दिन बाद छत्तीसगढ़ के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जिसके कारण शीतलहर के कमजोर होने के साथ ही ठंड में भी कमी आएगी। इसके अलावा मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना अभी नहीं है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान
रायपुर- अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग- अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर- अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर- अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस