CG Me Aaj Ka Mausam: अगले दो दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी: आज 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, गरज चमक के साथ गिर सकती है आकाशीय बिजली

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: मौसम के बदलते मिजाज से अभी छत्तीसगढ़वासी हलाकान है। उन्हें कभी धूप छाव तो कभी मध्यम से भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जिन 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, गरियाबंद. महासमुंद, बलरामपुर, जशपुर और रायगढ़ शामिल है। इस दौरान कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सावधानी बरतने के सााथ ही सतर्क रहने की सलाह दी है।
9 अक्टूबर के बाद बारिश की गतिविधि में आएगी कमी
वहीं मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक मौसम के इसी तरह से रहने की संभावना जताई है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि 9 अक्टूबर के बाद से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में कमी देखने को मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 सितंबर तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पूरे छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 सितंबर तक 1167.4 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है। बलरामपुर में सामान्य से 52 प्रतिशत ज्यादा 1520.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं बेमेतरा में सामान्य से 50 प्रतिशत कम 524.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
Tags
-
Home
-
Menu
