CG Me Aaj Ka Mausam: फिर बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को एक बार फिर बारिश का सामना करना पड़ेगा। जी हां मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
छत्तीसगढ़ के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, नारायणपुर और बीजापुर शामिल है। इस दौरान गरज और चमक के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
अगले पांच दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग (IMD) की अगर माने तो अगले पांच दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी भी तरह का कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पोंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
10-12 दिन की देरी से लौटा मानसून
मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून सामान्य से ज्यादा एक्टिव था। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 28 मई से ही हो गई थी। वरना ऐसे में मानसून 10 जून तक छत्तीसगढ़ में एंट्री करता था। मानसून के समय से पहले पहुंचने का असर भी देखने को मिला है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं इस बार मानसून 10-12 दिन की देरी से लौटा।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
