CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में ठंड से लोगों का हाल बेहाल: घास पर जमी ओस की बूंदे बनी बर्फ, अगले चार दिन में और गिरेगा तापमान

CG Me Aaj Ka Mausa
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों का ठंड और कोहरे से हाल बेहाल हो गया है। शहर के साथ ही आउटर में भी कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है, लेकिन अभी छत्तीसगढ़ वासियों को ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसा इस लिए क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में गिरावट के साथ और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की आएगी गिरावट
मौसम विभाग (IMD) की माने तो आने वाले चार दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी। यानी की लोगों को अभी ठंड से किसी भी तरह की कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और ठिठुरन भी बढ़ेगी। इसके अलावा अभी छत्तीसगढ़ में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।
घास पर जमी ओस की बूंदे बनी बर्फ
ठंड का कहर मैनपाट और छत्तीसगढ़ से लगे अमरकंटक में देखने को मिला है। यहां घास पर जमी ओस की बूंदे बर्फ बन गई। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितनी ठंड पड़ रही होगी। इतना ही नहीं यहां शीतलहर और ठंड से लोगों का बुरा हाल है। ठंड से बचने के लिए लोग अब अलाव का सहारा ले रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान
वहीं अगर बात करें छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के तापमान की तो सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव का दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर का दर्ज किया गया। यहां का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और धमतरी सहित अन्य जिलों में शीतलहर चल रही है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
