CG Me Aaj Ka Mausam: अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल: आज 30 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, गिर सकती है आकाशीय बिजली

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बादल जमकर बरसेंगे। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज तीन जिलों को छोड़कर बाकी 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिर सकती है और हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज बुधवार को जिन 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, रायगढ़, बेमेतरा, महासमुंद, बलौदा बाजार, राजनांदगांव, बालोद और दंतेवाड़ा शामिल है। वहीं बलरामपुर, सूरजपुर और कोरिया में आज का मौसम सामान्य रहेगा।
छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) की माने तो पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के गिने चुने ही जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं अक्टूबर के महीने में सामान्य से 157 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 सितंबर तक 1167.4 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है। बलरामपुर में सामान्य से 52 प्रतिशत ज्यादा 1520.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बेमेतरा में सामान्य से 50 प्रतिशत कम 524.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
10 अक्टूबर के बाद से बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी
मौसम विभाग (IMD) की माने तो 10 अक्टूबर के बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। साथ ही आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, धमतरी और सूरजपुर सहित कई जिलों में सुबह धुंध छाने लगी है, जिससे मौसम और भी सुहाना हो गया है।
छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में कैसा रहा पिछले 24 घंटे का तापमान
- रायपुर- अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस
- बिलासपुर- अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस
- अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस
- दुर्ग- अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस
- जगदलपुर- अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
Tags
-
Home
-
Menu
