CG Me Aaj Ka Mausam: अगले दो दिन जमकर बरसेंगे बादल: कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ गिर सकती है आकाशीय बिजली, जाने आपके जिले के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़वासी को अगले दो दिन अलर्ट रहने की जरूरत है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ वासियों को अभी बारिश से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और धमतरी सहित कुछ जगहों पर मौसम विभाग (IMD) ने हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। रायपुर में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं पर आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कुछ ही जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में पेंड्रा रोड में इस दौरान 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं 1 जून से 30 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में 1167.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अब तक सबसे ज्यादा बलरामपुर में बादल बरसे हैं, यहां सामान्य से 52 प्रतिशत ज्यादा 1520.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं बेमेतरा में अब तक सबसे कम बारिश हुई है, वहां सामान्य से 50 प्रतिशत कम 524.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान
रायपुर- अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर- अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग- अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस
जदगलपुर- अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
