Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: अगले 4 दिन तक होगी बारिश! 2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ से मानसून तो विदा हो चुका है पर बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

CG Me Aaj Ka Mausam: अगले 4 दिन तक होगी बारिश! 2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ से मानसून तो विदा हो चुका है पर बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

बस्तर संभाग के जिलों में बारिश की आशंका

मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बस्तर संभाग के जिलों कांकेर, कोंडागांव, गरियाबंद, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में आज से अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की आशंका जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो बस्तर जिले के दरभा में अच्छी बारिश हुई है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की आशंका जताई है।

10 से 12 दिन की देरी से लौटा मानसूम

अक्टूबर में इस बार सामान्य से 85 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अब तक 79.1 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं मानसूम इस बार 10 से 12 दिन की देरी से लौटा, लेकिन बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story