Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: मानसून का तांडव जारी! आंधी तूफान के साथ अति से भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आपके जिले के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में आंधी तूफान के साथ ही बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) ?

CG Me Aaj Ka Mausam:  मानसून का तांडव जारी! आंधी तूफान के साथ अति से भारी बारिश  की चेतावनी, जानिए आपके जिले के मौसम का हाल
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून का तांडव जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में आंधी तुफान के साथ ही बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) ?

छत्तीसगढ़ के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में इन दिनों का मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों को उमस से राहत मिल रही है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के 20 से ज्यादा जिलों में आंधी तुफान के साथ ही बारिश का अलर्ट जारी किया है। बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, और नारायणपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर 30 से 40 किलोमिटर बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और मध्यम बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बालोद, धमतरी, सुकमा, राजनांदगांव, कोरबा, कबीरधाम, गरियाबंध, महासमुंद, जांजगीर चांपा और मुंगेली जिले के येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सावधान बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

छत्तीसगढ़ नें दिख रहा बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र का असर

मौसम विभाग (IMD) की माने तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। जिसका असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार रात से बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण मौसम सुहावना हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में रायपुर और बस्तर संभाग में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story