Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: कल से भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, आज 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी, आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 30 सितंबर से मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज सोमवार को छत्तीसगढ के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानतें हैं आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

CG Me Aaj Ka Mausam: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: कल से भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, आज 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी, आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 30 सितंबर से मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज सोमवार को छत्तीसगढ के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानतें हैं आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को छत्तीसगढ के जिन 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें बालोद, रायगढ़, गरियाबंद, बस्तर और जांजगीर चांपा शामिल है। इस दौरान कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD)के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई है। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में भी रविवार रात से बूंदाबांदी का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में 1 जून से 28 सितंबर तक 1135 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन अनुमान से 3 प्रतिशत ज्यादा 1183.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। वहीं बलरामपुर में सामान्य से 52 प्रतिशत ज्यादा 1517 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा बेमेतरा में सामान्य से 50 प्रतिशत कम 519 मिलीमीटर बारिश हुई है।

छत्तीसगढ़ में दिखेगा कम दबाव वाले क्षेत्र का असर

जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण मौसम विभाग (IMD) ने पूरे छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर के बाद से अति से भारी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण ओडिसा और उससे लगे क्षेत्र में बना दबाव अगले 24 घंटे में कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story