CG Me Aaj Ka Mausam: CG में अगले 3 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, इन 4 शहरों में पारा 5 से भी नीचे

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अभी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तो रात का पारा 5 डिग्री से नीचे चला गया है। ऐसे में वहां ओस की बूंदे बर्फ में बदल रही है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके संभाग में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
3 दिन बाद गिरेगा छत्तीसगढ़ का तापमान
मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले 24 घंटे में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इतना ही नहीं 3 दिन बाद छत्तीसगढ़ के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी, जिसके कारण ठंड और बढ़ेगी। यानी की लोगों को अभी ठंड के किसी भी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
4 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
छत्तीसगढ़ में अभी ढंड का सितम जारी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के 4 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मैनपाट का तापमान 4 डिग्री, अंबिकापुर का 5.6 डिग्री, पेंड्रा का 7 डिग्री, दुर्ग का 9 डिग्री और राजधानी रायपुर का 9.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में ठंड का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बात करें अगर पिछले 24 घंटे की तो सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 रहा। वहीं सबसे ज्यादा तापमाम दुर्ग का दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 29.4 रहा। इसके अलावा अभी मैनपाट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां घास पर जमी ओस की बूंदे बर्फ में बदल रही है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
