Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: जमकर बरसेंगे बादल: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

CG Me Aaj Ka Mausam: जमकर बरसेंगे बादल: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी,बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जशपुर, नारायणपुर, महासमुंद और बलौदा बाजार शामिल है।

आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट तो जारी किया गया ही है, साथ ही गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

4 सितंबर के बाद से बारिश की गतिविधि में आएगी कमी

जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम जबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। 4 सितंबर के बाद से छत्तीसगढ़ वासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है। क्योंकि 4 सितंबर के बाद से बारिश की गतिविधि में कमी देखने को मिल सकती है।

पिछले 24 घंटे में कहां कहां बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो रही है।

भर कर छलक रही नदियां

बारिश के कारण छत्तीसगढ़ की कई नदियां भर कर छलक रहे हैं। दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई घर बाढ़ में बह गए और कई परिवार प्रभावित हो गए। प्रशासन की ओर से लगातार राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story