CG Me Aaj Ka Mausam: कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ गिर सकती है आकाशीय बिजली, जाने अपने जिले के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में हल्की, मध्यम और भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में आज छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित अधिकांश जिलों में आज बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कई जिलों में गरज-चमक के साथ ही मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है। कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
5 अक्टूबर के बाद बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, ओडिसा और उससे सटे इलाकों में कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। जो कि अगले 24 घंटे में निम्न दबाव में बदल जाएगा। इसके कारण छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर होगा और 5 अक्टूबर के बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ जगहों पर भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, धमतरी, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर और बस्तर सहित अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। बारिश की वजह से एक बार फिर नदी और नाले भरकर छलकने लगे। कहीं-कहीं पर जलभराव के कारण लोगों को जाम जैसे हालातों का सामना करना पड़ा।
छत्तीसगढ़ के तापमान का हाल
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान रायपुर का रहा। यहां का तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज शनिवार को छत्तीसगढ़ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
Tags
-
Home
-
Menu
