Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: मौसम अपडेट: 8 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बदरा, आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अभी मौसम के सामान्य होने की कोई उम्मीद नहीं हैं, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

CG Me Aaj Ka Mausam: मौसम अपडेट:  8 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बदरा, आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अभी मौसम के सामान्य होने की कोई उम्मीद नहीं हैं, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के इन 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के जिन 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, उसमें बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही और रायगढ़ शामिल है। इस दौरान तेज आंधी चल सकती है और गरज चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

मानसून की एक्टिविटि में दिखेगी कमी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। सरगुजा जिले के एक से दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों को छोड़कर आज से मानसून की एक्टिविटि में कमी देखने को मिलेगी। इधर राजधानी रायपुर में भी गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ में 1 जून से 17 सितंबर तक 1077.5 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन अनुमान से 20 प्रतिशत कम 1055.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। अब तक बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है और बेमेतरा में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। बलरामपुर में समान्य से 51 प्रतिशत ज्यादा 1455.5 और बेमेतरा में समान्य से 50 प्रतिशत कम 490.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में पिछले 24 घंटे का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 32.2 डीग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 24.6 डीग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 29.6 डीग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 25.5 डीग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 30.0 डीग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 23.4 डीग्री सेल्सियस
  • जगदलुपर- अधिकतम तापमान 32.6 डीग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 22.6 डीग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 32.6 डीग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 19.0 डीग्री सेल्सियस

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story