CG Me Aaj Ka Mausam: झमाझम बारिश का दौर जारी: आज भी 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में गिर सकती है आकाशीय बिजली

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून अपने आखिरी चरण में है। लेकिन मानसून की विदाई से पहले झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले जान लें की आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को छत्तीसगढ़ के जिन 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बेमेतरा, मुंगेली और बलौदा बाजार शामिल है। इसके साथ ही इन जिलों में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
मानसून की गतिविधि में आएगी तेजी
मौसम विभाग (IMD) की माने तो पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बस्तर संभाग में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने 30 सितंबर के बाद से एक बार फिर मानसून की गतिविधि तेज होनी की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ में अब तक कीतनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 1 जून से 27 सितंबर तक 1132.1 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन कोटे से 2 प्रतिशत ज्यादा 1154 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बलरामपुर में सामान्य से 53 प्रतिशत ज्यादा 1512.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहींं बेमेतरा में सामान्य से 50 प्रतिशत कम 516 मिलीमीटर बारिश हुई है।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान
- रायपुर- अधिकतम तापमान 31.0 डिगी सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस
- बिलासपुर- अधिकतम तापमान 30.6 डिगी सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस
- अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 29.8 डिगी सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस
- जगदलपुर- अधिकतम तापमान 28.0 डिगी सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस
- दुर्ग- अधिकतम तापमान 31.6 डिगी सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
