CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, 3 संभागों में अति बारिश की भी संभावना

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को इन दिनों मौसम के बदले मिजाज का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही 3 संभागों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बलरामपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कांकेर शामिल है। वहीं मौसम विभाग (IMD) की ओर से छत्तीसगढ़ के तीन संभाग रायगढ़ , बलरामपुर और जशपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आंधी-तूफान के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।
उत्तरी संभाग में 4 दिनों तक ऐसे ही रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ के उत्तरी संभाग में आने वाले 4 दिनों तक मौसम इसी तरह से रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जिसके कारण मौसम भी सुहावना हो गया है। राजधानी रायपुर में भी रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बूंदाबांदी का दौर भी जारी है। मौसम के बदले मिजाज के कारण तापमान में भी गिरावट आई है।
ऐसे रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान
रायपुर- अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर- अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर- अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग- अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस
छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 1 जून से 23 अगस्त तक 814 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिसमें से सबसे ज्यादा बलरामपुर में 1174.6 मिलीमीटर और सबसे कम बेमेतरा में 399.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
