Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल: आज भी 32 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी है खतरा

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में भले ही मानसून अपने आखिरी चरण में है, लेकिन उसका कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 4 दिनों तक तेज बारिश की भी संभावना बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा (aj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

CG Me Aaj Ka Mausam: अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल: आज भी 32 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी है खतरा
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में भले ही मानसून अपने आखिरी चरण में है, लेकिन उसका कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 4 दिनों तक तेज बारिश की भी संभावना बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा (aj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद,धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, जगदलपुर, सुकमा, बस्तर, अंबिकापुर, कवर्धा, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, कोरीया, रायगढ़ और बेमेतरा शामिल है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। इसके साथ ही मुंगेली का मौसम सामान्य रहेगा।

अगले चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

मौसम विभाग (IMD) की माने तो 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन सकता है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इसके अलावा आने वाले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ का मौसम इसी तरह से रहेगा। यानी की अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश होते रहेगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई

वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 1 जून से 29 सितंबर तक 1163.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान बलरामपुर में सामान्य से 52 प्रतिशत ज्यादा 1517 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं बेमेतरा में सामान्य से 50 प्रतिशत कम 519.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story