CG Me Aaj Ka Mausam: छठ पूजा पर हो सकती है झमाझम बारिश: कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार, जानिए अगले 4 दिन के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam: छठ पूजा पर हो सकती है झमाझम बारिश: कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार, जानिए अगले 4 दिन के मौसम का हाल
X

CG Me Aaj Ka Mausam

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में छठ महापर्व के बीच बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, धमतरी, गरियाबंद और जशपुर समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। बस्तर संभाग के जिलों में अगले 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का मौसम

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में बस्तर जिले के गीदम में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में रायपुर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में कल दिन भर बादल छाए रहे हैं और आज भी बादल छाए रहेंगे।

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र का असर

मौसम विभाग (IMD) की माने तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बना है, जिसके कारण कल से छत्तीसगढ़ का मौसम बदलेगा और एक बार फिर से बारिश का दौर शुरु होगा, जो कि अगले 4 दिनों तक जारी रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ के 5 जिलों का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस

Tags

Next Story