Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: CG में दिखेगा चक्रवाती तूफान दितवाह का असर: छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश की चेतावनी

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अब चक्रवाती तूफान दितवाह का असर देखने को मिलेगा, जिसके कारण न सिर्फ ठंड में कमी आएगी बल्कि कहीं कहीं पर हल्की बारिश भी होगी, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

CG Me Aaj Ka Mausam: CG में दिखेगा चक्रवाती तूफान दितवाह का असर: छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश की चेतावनी
X
By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अब चक्रवाती तूफान दितवाह का असर देखने को मिलेगा, जिसके कारण न सिर्फ ठंड में कमी आएगी बल्कि कहीं कहीं पर हल्की बारिश भी होगी, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान दितवाह का असर

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मौसम में पिछले कुछ दिनों से उतार चढ़ाव जारी है। लोगों को कभी गर्मी तो कभी ठंडी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि छत्तीसगढ़ में भी चक्रवाती तूफान दितवाह का असर देखने को मिलेगा। इसके कारण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

बस्तर संभाग में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान दितवाह एक्टिव है, जिसका असर भी अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण छत्तीसगढ़ में न सिर्फ ठंड में कमी आएगी बल्कि बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी होगी। साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक,पूर्वी और दक्षिणी हवाओं के कारण नमी बढ़ने की भी संभावना है। वहीं पूरे छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया, यहां का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story