CG Me Aaj Ka Mausam: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन..तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने दी दस्तक , यहां शीत लहर चलने की चेतावनी

CG Me Aaj Ka Mausam: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन..तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने दी दस्तक , यहां शीत लहर चलने की चेतावनी
X

CG Me Aaj Ka Mausam

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ गया है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अचानक तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) ने दो दिनों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई है। इसी के साथ ही कई जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

शीत लहर चलने की आशंका

मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के मौसम में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं जताई है। दो दिनों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई है। इसी के साथ मौसम विभाग (IMD) ने 10 नवंबर को सरगुजा संभाग के कई जिलों में शीत लहर चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई बना हुआ है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ के 5 जिलों का तापमान

रायपुर- अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस

दुर्ग- अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर- अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस

अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर- अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस

10-12 दिन की देरी से लौटा मानसून

मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून सामान्य से ज्यादा एक्टिव था। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 28 मई से ही हो गई थी। वरना ऐसे में मानसून 10 जून तक छत्तीसगढ़ में एंट्री करता था। मानसून के समय से पहले पहुंचने का असर भी देखने को मिला है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं इस बार मानसून 10-12 दिन की देरी से लौटा।

Tags

Next Story