CG Me Aaj Ka Mausam: चक्रवाती तूफान दितवाह का असर: कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना, गिरेगा पारा-बढ़ेगी ठंड

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण कई राज्यों में ठंड के बीच बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान दितवाह का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
बस्तर संभाग में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग (IMD) की माने तो चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि अब ये कमजोर पड़ चुका है तो ऐसे में तूफान का ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कभी गर्मी तो कभी कड़ाके की ढंड पड़ रही है।
न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान दितवाह कमजोर हो गया है, जिसके कारण अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में कोई भी बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिसके कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के तापमान में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार चढ़ाव जारी है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान
- रायपुर- अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस
- दुर्ग- अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस
- बिलासपुर- अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस
- अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस
- जगदलपुर- अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
Tags
-
Home
-
Menu
