CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़वासी हो जाएं सावधान! आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी, IMD ने लोगों से की ये अपील, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

Chhattisgarh Me Aaj Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को इन दिनों कभी गर्मी और तेज धूप तो कभी हल्की से मध्यम बारिश का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के उत्तरी और दक्षिणि हिस्से में आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं आज छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों का मौसम कैसा रहेगा?
अगले पांच दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के उत्तरी और दक्षिणि हिस्से में आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में आज मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले पांच दिन तक छत्तीसगढ़ के पांच संभागों में मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
पिछले 24 घंटे में कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 36 घंटे में छत्तीसगढ़ में एक से दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 13.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। 1 अगस्त से आठ अगस्त तक मौसम विभाग (IMD) ने 107.7 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अब तक सिर्फ 38.7 मिलीमीटर बारिश हुई है।
1 जून से 30 जुलाई तक कितनी बारिश हुई
बात करें अगर 1 जून से 30 जुलाई तक की तो मौसम विभाग (IMD) ने 558 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अनुमान से 12 प्रतिशत कम 623.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने एक ओर जहां आज छत्तीसगढ़ के उत्तरी और दक्षिणि हिस्से में आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है, तो वहीं दूसरी ओर लोगों को सावधान रहने और सतर्क रहने की अपील भी की है।
पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान
- रायपुर- अधिकतम तापमान 33.5 डिर्गी सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26.1 डिर्गी सेल्सियस
- बिलासपुर- अधिकतम तापमान 35.0 डिर्गी सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26.4 डिर्गी सेल्सियस
- अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 32.9 डिर्गी सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.6 डिर्गी सेल्सियस
- जगदलपुर- अधिकतम तापमान 33.9 डिर्गी सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.5 डिर्गी सेल्सियस
- दुर्ग- अधिकतम तापमान 34.2 डिर्गी सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.6 डिर्गी सेल्सियस

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
