Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: ठंड का सितम लगातार जारी: तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर, इन जिलों में बढ़ा मलेरिया फैलने का खतरा

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड का सितम लगातार जारी है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ इन दिनों कड़कड़ाती ढंड की चपेट में है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

CG Me Aaj Ka Mausam: ठंड का सितम लगातार जारी: तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर, इन जिलों में बढ़ा मलेरिया फैलने का खतरा
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड का सितम लगातार जारी है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ इन दिनों कड़कड़ाती ढंड की चपेट में है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

मौसम विभाग (IMD) की माने तो उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक शीतलहर जारी रहेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 तीन ड्रिग्री की गिरावट आ सकती है। उत्तर दिशा की ओर से आ रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ऐसे में लोग अब ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान

मैदानी क्षेत्रों की अगर बात करें तो दुर्ग सबसे ठंडा बना हुआ है। यहां रात का तामपाम सामान्य से 7 प्रतिशत कम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे की अगर बात करें तो अधिकतम तापमान दुर्ग का दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ठंड के मौसम में मलेरिया फैलने का खतरा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और धमतरी इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुमान पर गौर करें तो आज से 20 नवंबर 2025 के बीच सुकमा और दंतेवाड़ा में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच सुकमा और दंतेवाड़ा में मलेरिया फैलने की चेतावनी के साथ ही एडवाइजरी जारी की गई है। ठंड के मौसम में सुकमा और दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में मलेरिया फैलने का ज्यादा खतरा बना हुआ है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story