CG Me Aaj Ka Mausam: गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल: अगले 5 दिन बारिश के आसार, आज 11 जिलों के लिए चेतावनी जारी

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज छत्तीसगढ़ के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
छत्तीसगढ़ के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरु हो गया। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज छत्तीसगढ़ के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, राजनांदगांव और बालोद शामिल है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ही आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र का असर
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। मानसून की विदाई के बाद भी बादल गरज-चमक और बरस रहे हैं। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी भी किया है।
पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हुई बारिश
वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सहित कई जिलों में बारिश हुई है। अक्टूबर में इस बार सामान्य से 85 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अब तक 79.1 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं मानसूम इस बार 10 से 12 दिन की देरी से लौटा, लेकिन बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
