Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी: आज 28 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश के आसार, जाने अपने जिले के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को अभी बारिश से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने आज से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।

CG Me Aaj Ka Mausam: अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चोतावनी: आज 28 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश के आसार, जाने अपने जिले के मौसम का हाल
X

CG Me Aaj Ka Mausam

By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को अभी बारिश से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने आज से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों को छोड़कर सभी जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के 5 जिले रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार और बेमेतरा को छोड़कर बाकी 28 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें बिलासपुर, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर, कोरीया, सुकमा, जांजागीर चांपा, राजनांदगांव, बालोद और रायगढ़ शामिल है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाला क्षेत्र का असर

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के आसार है, जिस वजह से छत्तीसगढ़ में अगले तिन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 30 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में 1167.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान बलरामपुर में सबसे ज्यादा और बेमेतरा में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। अब तक बलरामपुर में सामान्य से 52 प्रतिशत ज्यादा 1520.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। बेमेतरा में सामान्य से 50 प्रतिशत कम 524.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

ऐसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में पिछले 24 घंटे का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story