Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज से बढ़ेगी ठंड, चलेंगी ठंडी हवाएं, IMD ने जारी की शीत की चेतावनी,

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले दिनों जहां लोगों को तापमान बढ़ने से ठंड से राहत मिल रही थी, वहीं अब उन्हें कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

CG Me Aaj Ka Mausam: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज से बढ़ेगी ठंड, चलेंगी ठंडी हवाएं, IMD ने जारी की शीत की चेतावनी,
X
By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले दिनों जहां लोगों को तापमान बढ़ने से ठंड से राहत मिल रही थी, वहीं अब उन्हें कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

तापमान में आएगी 2 से 3 डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ में आज से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ेगी। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की भी चेतावनी जारी की है। यानी की अब लोगों को एक बार फिर कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो दंतेवाड़ा में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। बता दें कि पिछले दिनों अंबिकापुर का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, धमतरी और दुर्ग में भी ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

तापमान में बढ़ोतरी के कारण ठंड में आई थी कमी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ा हुआ था, जिसकी वजह से ठंड में कमी महसूस की जा रही थी, लेकिन अब मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीत लहर भी चलने की चेतावनी जारी की है।

वायरल फिवर और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ा

मौसम के बदले मिजाज के कारण वायरल फिवर और सर्दी-जुकाम का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसको देखते हुए डॉक्टर ने सावधानी बरतने और दो लेयर वाले कपड़े पहनने की सलाह दी है। इसके अलावा अनावश्यक बाहर न निकले। अगर कोई जरूरी काम हो तभी गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले और हल्का गर्म चीजें खाते -पीते रहें।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story