CG Me Aaj Ka Mausam: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड, अगले 24 घंटे में गिरेगा पारा, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

CG Me Aaj Ka Mausam
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह और शाम के वक्त लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में तापमान को कोई परिवर्तन की संभावना तो नहीं जताई है, लेकिन फिर इसके बाद तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
24 घंटे बाद गिरेगा तापमान
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। यानी कि लोगों को आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लोग अब ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।
शुष्क बना रहेगा पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर की ओर से आ रही हवाओं ने छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ा दी है। यह ठिठुरन और बढ़ने वाली है क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कि गिरावट आएगी। ऐसे में अभी पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क बना रहेगा। अभी कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जगहों पर कोहरा छाने की भी संभावना जताई है। इस कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित हो सकती है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान
- रायपुर- अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस
- दुर्ग- अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस
- बिलासपुर- अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस
- अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस
- जगदलपुर- अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
Tags
-
Home
-
Menu
