Begin typing your search above and press return to search.

CG में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, घर से उठा ले गए 3 आरोपी, तीन घंटे तक मारपीट और करते रहे दुराचार...

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने तीन घंटे तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करते रहे। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट भी की।

CG में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, घर से उठा ले गए 3 आरोपी, तीन घंटे तक मारपीट और करते रहे दुराचार...
X
By Sandeep Kumar

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने आदिवासी महिला को उसके घर से उठा ले गए और तीन घंटे तक गैंगरेप किये। महिला ने जब घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानिए घटनाक्रम

पीड़िता आदिवासी महिला ने थाना बालोद में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आदिवासी महिला जानते हुए गांव के विकास सिन्हा, रोशन कुमार साहू व कमल कुमार सेन ने 22 परवरी की रात 9 बजे उठाकर ले गये और रात 12 बजे तक जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किये। विरोध करने पर आरोपियों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट किये।

पेट, घुटने व शरीर के अन्य भाग में चोंट

मारपीट की वजह से पीड़िता के पेट, बांया घुटने व शरीर के अन्य भाग में चोंट आई। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 296,115(2), 87, 70 (1) बी एन एस एवं 3(2)(वी) एसटीएससी एक्ट पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया।

विशेष टीम गठित

अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेश पटेल ने ASP मोनिका ठाकुर को कार्रवाई के निर्देश दिए। SDOP बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा व सायबर सेल बालोद की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी विकास सिन्हा, कमल कुमार सेन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

दो आरोपियों को भेजा गया जेल

कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। साथ ही घटना के संबंध में ग्राम विकास समिति के समक्ष गुनाह स्वीकार किया। आरोपियों को 14 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इनकी रही भूमिका

आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, म.प्र.आर. नर्मदा कोठारी, प्र.आर. योगेश सिन्हा, प्र.आर. दुर्याेधन यादव, आरक्षक मोहन कोकिला, संजय सोनी, बनवाली साहू, नाग़ेश्वर साहू सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य एवं सायबर टीम का योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

01. विकास सिन्हा पिता रामस्वरूप सिन्हा उम्र 26 वर्ष पता- ग्राम करहीभदर थाना व जिला बालोद

02. कमल कुमार सेन पिता मनोहर लाल सेन उम्र 23 वर्ष पता-ग्राम करहीभदर थाना व जिला बालोद

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story