Begin typing your search above and press return to search.

छुट्टियों की बहारः दो महीने में 25 छुट्टी, छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियों की बहार, अप्रैल के पहले हफ्ते ही लगातार तीन छुट्टियां

CG Holidays: छत्तीसगढ़ में छुट्टियों की बहार है। सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों की मार्च और अप्रैल में खूब छुट्टियां है। मार्च में 15 दिन काम नहीं हुआ तो अप्रैल में 10 छुट्टियां हैं। कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए ये राहत की बात है...इन छुट्टियों में वे परिवार के साथ वक्त बिता सकेंगे।

छुट्टियों की बहारः दो महीने में 25 छुट्टी, छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियों की बहार, अप्रैल के पहले हफ्ते ही लगातार तीन छुट्टियां
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Anjali Vaishnav

रायपुर। 11 मार्च 2026|दुनिया में सबसे अधिक जिस राज्य में छुट्टियां हैं, उनमें छत्तीसगढ़ पहले नंबर पर है। छत्तीसगढ़ में साल में तीन-से-चार महीने ऐसे निकलते हैं, जिसमें 12 से 15 दिन तक छुट्टियां पड़ जाती है।

खासकर, चालू महीना मार्च और अगले महीने अप्रैल की बात करें तो 61 दिन में 25 छुट्टियां पड़ रही हैं। होली के एक दिन पहले और एक दिन बाद हालांकि, अटेंडेंस के चक्कर में ऑफिस् खुला मगर काम कुछ नहीं हुआ।

मार्च में कितनी छुट्टियां?

मार्च की शुरूआत ही छुट्टी से हुई। एक मार्च को रविवार था। उसके बाद होली की वजह से 2 मार्च से 4 मार्च तक कोई काम नहीं हुआ। फिर उसी हफ्ते 7 मार्च को शनिवार और 8 मार्च को रविवार का अवकाश। इसके बाद 14 और 15 मार्च को फिर सैटर्डे, संडे होलीडे। तीसरे हफ्ते में 20 मार्च को चेट्री चंड है और 21 को ईद की छुट्टी। 22 मार्च संडे। याने 20 मार्च से 22 मार्च तक तीन दिन लगातार छुट्टी। मार्च के चौथे सप्ताह में 26 मार्च को रामनवमी है और उसके बाद सिर्फ एक दिन 27 मार्च को ऑफिस खुलेगा। 28 और 29 मार्च को सैटर्डे और संडे का अवकाश पड़ रहा। इसके बाद 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी है।

अप्रैल में कितनी छुट्टियां

अप्रैल के पहले सप्ताह में ही लगातार तीन छुट्टी पड़ रही हैं। 3 अप्रैल को गुड फ्रायडे है। और 4 तथा 5 अप्रैल को शनिवार और रविवार। इसके बाद दूसरे हफ्ते 11 और 12 अप्रैल को सटर्डे, संडे पड़ रहा है। 13 अप्रैल को ऑफिस खुलेगा मगर फिर 14 अप्रैल को डॉ0 आंबेडकर जयंती है। इसके बाद 18 और 19 अप्रैल को शनिवार, रविवार। उसके बाद फिर 25 और 26 को वीकेंद की दो दिनों का अवकाश।

इतनी छुट्टियां क्यों?

छत्तीसगढ़ में छुट्टियों की बड़ी वजह फाइव डे वीक है। पहले सेकेंड और थर्ड सटर्डे को अवकाश रहता था। मगर अब फाइव डे वीक कर दिया गया है। ऐसे में कोई छुट्टी अगर शुक्रवार या सोमवार को पड़ी तो सीधे तीन दिन ऑफिस बंद होने का इंतजाम हो जाता है।

कर्मचारियों, अधिकारियों को राहत

मार्च और अप्रैल में छुट्टियों की भरमार होने के चलते कर्मचारी, अधिकारी इसका लाभ उठा परिवार के साथ घूमने-फिरने, परिवार के साथ समय बिताने का प्लान कर सकते हैं। अनेक कर्मचारियों ने छुट्टियों में बाहर जाने का टूर पैकेज ले लिया है।

इन विभागों का राहत नहीं

हालांकि, छुट्टियों का फायदा सभी विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों को नहीं मिल पाता। जनसंपर्क विभाग ऐसा है, जो होली और दीपावली के दिन काम करता है। अलबत्ता, छुट्टियों के अवसर पर इस विभाग के लोगों का काम और ब्रढ़ जाता है। इसी तरह पुलिस का भी है। पुलिस के मिनिस्ट्रियल स्टाफ को छोड़ दें तो 95 परसेंट लोगों को छुट्टियां का कोई लाभ नहीं मिलता।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story