Begin typing your search above and press return to search.

CG Mausam: पेंड्रा, अम्बिकापुर, जशपुर में कड़ाके की ठंड, जमी ओस की बूंदें, विजिबिलिटी भी हुई कम, रात में सड़कें सुनी

CG Mausam: छ्त्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा, अम्बिकापुर, जशपुर सबसे जया ठंडा है। पेंड्रा- व मैनपाट में ओस की बूंदें जमने लगी है। घना कोहरा छाने लगा है। अंबिकापुर में पारा 4.6°, पेंड्रा में पारा 7 डिग्री पहुंच गया है। पेंड्रा में सुबह तक घना कोहरा छाने लगा है। विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।

CG Mausam: पेंड्रा, अम्बिकापुर, जशपुर में कड़ाके की ठंड, जमी ओस की बूंदें, विजिबिलिटी भी हुई कम, रात में सड़कें सुनी
X
By Radhakishan Sharma

CG Mausam: सरगुजा। छ्त्तीसगढ़ में कड़ाके कीठंड पड़ रही है। पेंड्रा, अम्बिकापुर, जशपुर सबसे जया ठंडा है। पेंड्रा- व मैनपाट में ओस की बूंदें जमने लगी है। घना कोहरा छाने लगा है। अंबिकापुर में पारा 4.6°, पेंड्रा में पारा 7 डिग्री पहुंच गया है। पेंड्रा में सुबह तक घना कोहरा छाने लगा है। विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और कोहरे का दोहरा असर दिखने लगा है। पेंड्रा और मैनपाट में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनने लगी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना है।

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को मैनपाट का न्यूनतम तापमान गिरकर 1.6 डिग्री पहुंच गया था। पाट से लेकर मैदानी इलाकों में भी जमकर पाले पड़े हैं। देर रात सड़कों पर कोहरा भी दिखा। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई घने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पेंड्रा से लगे पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसका असर भी दिखाई देने लगा है। शाम होते ही सड़कें सुनी हो जा रही है। सरगुजा और जशपुर के इलाकों की सड़कें सुनी हो गई है। कड़ाके कि ठंड और विजिबिल्टी कम होने का असर आवागमन पर भी पड़ने लगा है। घने कोहरे और धुंध के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में सड़कें सुनी हो जा रही है। ठंड का असर पहाड़ी इलाकों के स्कूल कॉलेजों पर भी पड़ने लगा है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story