Begin typing your search above and press return to search.

CG Markfed: शशिकांत द्विवेदी बने छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बोर्ड के सर्वेसर्वा, रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश

CG Markfed: छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनांदगांव के बीजेपी नेता शशिकांत द्विवेदी को प्रदेश के सबसे बड़े बोर्ड का दायित्व सौंपा है। रजिस्ट्रार ने उन्हें ओआईसी बनाया है। उन्हें बोर्ड की सभी शक्तियां प्रदान की गई है। जाहिर है, आगे चलकर वे मार्कफेड के चेयरमैन बन सकते हैं।

CG Markfed: शशिकांत द्विवेदी बने छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बोर्ड के सर्वेसर्वा, रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Anjali Vaishnav

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ी नियुक्ति करते हुए शशिकांत द्विवेदी को राज्य के सबसे बड़े बोर्ड का सर्वेसर्वा बना दिया। उनके पद की अहमियत इससे समझी जा सकती है कि सहकारिता विभाग की बजाए रजिस्ट्रार ने उनका आदेश निकाला है। मार्कफेड का सिर्फ धान खरीदी का टर्न ओवर ही 60 हजार करोड़ से अधिक है। बाकी किसानों के लिए मार्कफेड फर्टिलाइजर की भी खरीदी करता है।

शशिकांत द्विवेदी मार्कफेड के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और समझा जाता है कि आगे चलकर उन्हें मार्कफेड का चेयरमैन अपाइंट किया जाएगा। इससे पहले राधाकृष्ण गुप्ता इसी तरह पहले मार्कफेड के ओआईसी बनाए गए थे और बाद में 17 साल तक मार्कफेड के अध्यक्ष रहे।

छत्तीसगढ़ के बड़े बोर्डो में सिर्फ मार्कफेड राजनीतिक नियुक्तियों से बच गया था। बाकी लगभग सभी बोर्ड और निगमों में नियुक्तियां हो चुकी हैं। शशिकांत द्विवेदी के आदेश में लिखा है बोर्ड की सारी शक्तियां उन्हें प्रदान की जाती हैं। याने वे अकेले बोर्ड होंगे। बोर्ड में चेयरमैन से लेकर एपीसी, सहकारिता सचिव, खाद्य सचिव समेत कई अधिकारी और डायरेक्टर होते हैं। शशिकांत को अकेले सारे फैसले करने के अधिकारी होंगे। इसके बाद वे चेयरमैन भी बनाए जा सकते हैं। शशिकांत ि़द्ववेदी राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के रहने वाले हैं और इस समय भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक हैं।

बहरहाल, पढ़िए रजिस्ट्रार का आदेश...





Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story