Begin typing your search above and press return to search.

CG Mantralya: मंत्रालय में बरसों से अटैच 200 से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों को किया जाएगा बाहर, GAD ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

CG Mantralya: छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग की बिना जानकारी अटैच 200 से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों को हटाया जा सकता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी है। जीएडी के अफसरों का कहना है कि बेहद जरूरत वाले कर्मचारियों, अधिकारियों को ही मंत्रालय में रखा जाएगा। नीचे पढ़िये अटैचमेंट समाप्त करने की नौबत आखिर आई क्यों?

CG Mantralya: मंत्रालय में बरसों से अटैच 200 से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों को किया जाएगा बाहर, GAD ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
X
By Sandeep Kumar

CG Mantralya: रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिख बिना मंत्रालय में अटैच अधिकारियों, कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। जीएडी के अंडर सिकरेट्री ने यह पत्र जारी किया है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद जीएडी फिर कार्रवाई करेगा।

असल में, कई विभागों ने बाहर के कर्मचारियों, अधिकारियों को मंत्रालय में अटैच कर लिया है। तीन-चार विभाग ऐसे हैं, जिसमें दस-दस साल से कर्मचारी, अधिकारी मंत्रालय में जमे हुए हैं। उपर से सामान्य प्रशासन विभाग को इसकी जानकारी भी नहीं होती।

अटैचमेंट समाप्त किया जाएगा!

जीएडी के अफसरों का कहना है कि तीन दिन में विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद विभागों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि आपने बिना जीएडी की सहमति के कैसे अटैचमेंट किया? फिर उनसे यह भी पूछा जाएगा कि अटैचमेंट कितना जरूरी है। इसके बाद फिर अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें मंत्रालय से बाहर किया जाएगा।

क्यों पड़ी जरूरत?

अटैचमेंट समाप्त करने के लिए जीएडी ने यह कदम क्यों उठाया है? इस बारे में बताया जाता है कि मंत्रालय में 200 से अधिक कर्मचारी अधिकारी अटैचमेंट में हैं। मंत्रालय में अब कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बैठने की जगह कम पड़ जा रही है। जीएडी के अधिकारियों के संज्ञान में यह विषय आया तो इसकी पूछताछ शुरू हुई। फिर मालूम पड़ा कि मंत्रालय में सालों से अटैचमेंट का खेल चल रहा है। वैसे मंत्रालयीन कर्मचारी संघ भी इसको लेकर कुछ दिनों से काफी मुखर था। इसके बाद जीएडी एक्शन में आया है। देखें आदेश...








Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story